फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man died by drowning in a puddle while taking a bath

नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young man died by drowning in a puddle while taking a bath
गोरिया बाजार। बिलरियागंज कस्बे में स्थित पोखरे में शनिवार की सुबह नहाने के लिए उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने उसकी लाश को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृत युवक जितेंद्र कुमार (26) पुत्र फूलचंद बिलरियागंज थाने के हारीपुर गांव का निवासी था। शनिवार की सुबह करीब दस बजे घर से निकला और बिलरियागंज कस्बे में पहुंच गया। वहां अपने कपड़े उतारकर पोखरे में नहाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग जितेंद्र की तलाश में जुट गए, पर कोई सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर जितेंद्र की लाश को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत जितेंद्र दो बच्चों का पिता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed