फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The wife had conspired to murder her husband

Azamgarh News: पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The wife had conspired to murder her husband
दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई मनोज राजभर की हत्या उसकी पत्नी ने ही साजिश कर करवाया था। हत्याकांड को मृतक के भांजे ने ही अपने दोस्त के साथ मिल कर अंजाम दिया था। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस ने मनोज राजभर हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को मीडिया के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

बीते 26 सितंबर को ग्राम आमगांव के चौकीदार रतनलाल ने थाने में तहरीर दिया कि आमगांव नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। 28 सितंबर को विनोद राजभर निवासी अशरफपुर उसरहटा थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर ने मृतक की पहचान अपने भाई मनोज राजभर के रूप में किया।
विज्ञापन

विनोद राजभर ने तहरीर दिया और हत्या की आशंका व्यक्त किया। इसके बाद एसपी ने घटना का अनावरण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी को निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज द्वारा स्वाट व सर्विलांस सेल की मदद से की गई विवेचना में अभियुक्त शिवम राजभर पुत्र रमाकान्त राजभर, प्रिंस प्रताप राजभर उर्फ लकी पुत्र स्व. संतोष राजभर निवासी ग्राम जेठहरी, दीदारगंज जनपद आजमगढ़ और ललीता देवी पत्नी स्व. मनोज राजभर ग्राम उसरहटा मौलानापुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्टूबर को करीब 6.30 बजे प्रभारी निरीक्षक नदीम फरीदी व सर्विलांस सेल द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्त शिवम राजभर व प्रिंस प्रताप राजभर को औरंगाबाद तिराहे से मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में शिवम राजभर ने बताया कि वह अपनी मामी ललिता राजभर के कहने पर अपने मित्र प्रिंस राजभर उर्फ लकी के साथ मिलकर आमगांव नहर के पास 26 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे चाकुओं से घोंपकर मामा मनोज राजभर की हत्या कर दिया।

वहीं पुलिस ने ललिता देवी को सुधरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। ललिता ने बताया कि मनोज आए दिन शराब पी कर उसे मारता-पीटता था। जिससे तंग आकर उसने भांजे शिवम से मिल कर पति की हत्या करवाया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed