फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The way to get the runway extension clear

रनवे के विस्तार का रास्ता साफ मान गए िकसान

Sat, 30 Jun 2018 11:39 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Sat, 30 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
The way to get the runway extension clear
gold on airport runway
मंदुरी हवाई पट्टी के विस्तार के लिए किसानों के जमीन देने के लिए राजी नहीं होने से प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए थे। मुख्य राजस्व अधिकारी ने किसानों के साथ बैठक की और उन्हें जमीन देने के लिए राजी किया। लगभग 1.5 हेक्टेयर जमीन किसानों से ली जाएगी। विभाग की ओर से शासन को भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।  
विज्ञापन


रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दूसरे चरण में विकास के लिए मंदुरी हवाई पट्टी का चयन किया गया है। पिछले माह एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से नया संशोधित मास्टर प्लान जारी करते हुए प्रस्तावित नक्शे के अनुसार जमीन अधिग्रहण के निर्देश दिए गए थे। कहां पर कितनी जमीन लेनी है उसकी लंबाई और चौड़ाई भी दी गई थी।
विज्ञापन



निर्देश के अनुसार पिछले दिनों राजस्व कर्मियों की ओर से जमीन की पैमाइश आदि कर ली गई थी। इस बीच किसानों हवाई पट्टी के लिए जमीन देने के लिए तैयार न होने से समस्या खड़ी हो गई थी। मामला सुलझाने के लिए किसानों की बैठक मंदुरी हवाई पट्टी पर बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से बातचीत के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी उन्हें मनाने में कामयाब हो गए। किसानों की ओर से जमीन देने की सहमति देने के बाद विभाग नये सिरे प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। लगभग डेढ़ हेक्टयर जमीन लेने की बात कही जा रही है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed