फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The way Rahul Gandhi lost from Amethi, in the same way SP will lose in Azamgarh.

जिस तरह राहुल गांधी अमेठी से हारे उसी तरह आजमगढ़ में सपा हारेगी

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The way Rahul Gandhi lost from Amethi, in the same way SP will lose in Azamgarh.
आजमगढ़। भाजपा के विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए। इस दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान वह सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि जिस पर अमेठी में राहुल गांधी चुनाव हारे उसी तरह से आजमगढ़ में इस बार सपा की हार होगी। उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों का सैफई परिवार उपयोग करता है। इस जिले में अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगाकर खोजा जाता था। यदि जिले की जनता पर उन्हें इतना भरोसा था तो चुनाव लड़ जाते। पर जिस तरह से यहां से इस्तीफा देकर करहल चले गए इससे लगता है कि वह व डर गए हैं। भाजपा ने सैफई परिवार के लोगों की 57 लालबत्ती छीनकर घर बैठा दिया है। सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनके पास फूल में पानी देने के अलावा कोई काम नहीं है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के लिए सदन में किया है, उससे पिछड़ा वर्ग बहुत नाराज है। आने वाले चुनाव में पिछड़ा समाज सपा को सबक सिखाएगा। सपा के लोग अफवाह फैलाने में हावी है। विधानसभा चुनाव के समय भी लगातार अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे। जनता इनको अच्छी तरह से समझ गई है। यह लोग राजनीतिक मानचित्र पर कहीं नहीं ठहरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed