फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghaghra started increasing on both the gauges

दोनों गेजों पर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर

Sun, 19 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra started increasing on both the gauges
सगड़ी के देवारा खास राजा मुरारी का पुरवा में घाघरा की कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में दोनों गेजों पर बढ़ोत्तरी का क्रम जारी हो गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ग्रामीणों की चिंता फिर से बढ़ गई है। लोगों को संक्रामक बिमारियों के फैलने का डर सता रहा है और बाढ़ चौकियों से कर्मचारी नदारत हैं।
विज्ञापन

विगत कई दिनों के बाद शनिवार से शुरू हुई घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम रविवार को भी जारी रहा। नदी अभी दोनों गेजों पर खतरा बिंदू से नीचे बह रही है। शनिवार को बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71: 20 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार को दो सेमी बढ़कर 71.22 मीटर हो गया है। यहां पर न दी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार को नदी। का जलस्तर 70:04 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार को 12 सेमी बढ़कर 70:16 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। नदी के जल स्तर में बढ़ाव और घटाव के कारण जहां तटवर्ती क्षेत्र में कटान हो रही है वहीं जल स्तर बढ़ने से पुन: बाढ़ का भय सताने लगा है। हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा और अचलनगर में कटान हो रही है। नदी बढ़ना शुरू हुई और लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। वहीं गांवों में पानी घटने के बाद संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी थी लेकिन फिर जलस्तर बढ़ने से यह डर दूर हो रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद भी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed