{"_id":"6772a616a6991758df0ff581","slug":"the-wait-is-over-urea-was-distributed-in-the-presence-of-police-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : खत्म हुआ इंतजार, पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई यूरिया, भारी संख्या में पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : खत्म हुआ इंतजार, पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई यूरिया, भारी संख्या में पहुंचे किसान
Mon, 30 Dec 2024 07:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:24 PM IST
सार
अहरौला के किसानों का इंतजार समाप्त हुआ और यहां यूरिया पहुंची तो किसानो की भीड़ देखने को मिली। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया बांटी गई। बताते चलें कि किसानों को प्राइवेट दुकान से यूरिया खरीदनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
यूरिया लेने पहुंची किसानो की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यूरिया लेने के लिए सोमवार की सुबह से ही किसान रेडहा पीसीएफ किसान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में लगे गये। लेकिन भीड़ को देखते हुए केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर यूरिया खाद बांटी गई। काफी दिनों से किसान केंद्रो पर यूरिया उपलब्ध नहीं थी तो किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीद रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि रेड़हा पीसीएफ किसान केंद्र पर 500 बोरी यूरिया पहुंची तो सोमवार की भोर में ही हजारों की संख्या में किसान पहुंच गए। भारी संख्या में महिलाएं भी यूरिया लेने पहुंची थी। जब केंद्र प्रभारी अमित सिंह केंद्र पर पहुंचे तो किसानों की संख्या देखकर वह यूरिया बांटने का तैयार नहीं हुए। जिससे किसान आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
किसानों के आक्रोश को देखते हुए सचिव को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर यूरिया का वितरण किया गया। एक आधार पर दो बोरी यूरिया दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व मुबारकपुर के किसान त्रिलोकीनाथ ने बताया कि 280 में यूरिया दी जा रही है। कुछ अपने लोगों को पहले ही यूरिया उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन