{"_id":"ac743a99972bb14a42c0412fe1ba62b0","slug":"the-villagers-prevented-road-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रोका सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रोका सड़क का निर्माण
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पखनपुर गांव के बनरहिया सीमा से बन रही सड़क के निर्माण को ग्रामीणों ने बुधवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए रोक दिया। पीडब्ल्यूडी के मेठ संतोष सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण सड़क को मानक के अनुसार बनाने की मांग पर अड़े रहे।
बताते चलें कि अहरौला विकास खंड के पखनपुर गांव के बनरहिया सीमा से पीडब्ल्यूडी की ओर से 700 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को सड़क पर लेपन का कार्य होना था। जैसे ही कार्य शुरू हुआ काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़क का कार्य रोक दिया और जांच की मांग करने लगे। हंगामे को देख मजदूर काम बंदकर जाने लगे।
तभी विभाग के मेठ संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ज्यादा भस्सी पड़ने पर लेपन की पिच छोड़ देगी फिर भी लेपन का कार्य 3 सेमी की जगह 6 सेमी कर दिया जाएगा। ग्रामीण जेई से सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग पर अड़ गए। मौके पर ओमप्रकाश सिंह, हनुमान सिंह, अशोक सिंह, राजन सिंह, सौरभ सिंह, प्रिंस सिंह, श्यामलाल गौड़, अरविंद मौजूद थे।