{"_id":"457ee9dc7758e07551592c4487cbf0fa","slug":"the-two-sides-clashed-in-the-land-dispute-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान एक पक्ष से घायल हुए चार लोगाें में अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला के घायल होने की सूचना है। अधेड़ की मौत के बाद दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिंगारपुर गांव निवासी नरसिंह और सिधारी राम के बीच जमीन का विवाद चलता है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव था। इस विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे से हुई मारपीट में नरसिंह (55) के साथ उसके परिवार के जंगबहादुर (55), तेज बहादुर (48) और फतेह बहादुर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सिधारी की पत्नी फूलमति (60) घायल हुई। नरसिंह की मौत होने पर सिधारी और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।
मृत नरसिंह के परिवार के लोगाें ने सिधारी और उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताते चले कि अलसुबह गांव में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। थानाध्यक्ष दीदारगंज अनिल तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।