फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The temperature dropped by seven degrees due to drizzle, the weather became pleasant

Azamgarh News: बूंदाबादी से सात डिग्री गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 30 Apr 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by seven degrees due to drizzle, the weather became pleasant
जनपद में सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा था। जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। दोपहर अचानक आसमान से बूंदें टपकने लगी। जिसके कारण सड़कें गिली हो गई और बाहर निकले लोग भीगते हुए सफर करने को विवश हुए। वहीं अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री गिरा।
विज्ञापन

जनपद में कई दिनों से बादलों की आवाजाही जारी थी। जिसके कारण कभी तीखी धूप निकलती तो लोग व्याकुल हो जाते लेकिन जैसे ही सूर्य बादलों की ओट में छिपता लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती। ऊपर से बिजली की अंधाधुंध कटौती लोगों को घरों में भी चैन नहीं लेने दे रही थी। इन सबके बीच रविवार की सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा रखा था। हवाएं भी चलने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे आसमान से बूंदें टपकने लगी। यह बूंदे कभी तेज तो कभी धीमी गति से गिरती रही। जिसके कारण छुट्टी के दिन घर से किसी काम से बाहर निकले लोग भीगने से बचने के लिए आड़ में छिपते नजर आए। इस बूंदाबांदी का परिणाम रहा कि जनपद का जो अधिकतम तापमान शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसमें कमी देखने को मिली। रविवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री घटकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। जिससे आम जन मानस को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बूंदाबांदी से किसानों को न तो फायदा पहुंचा है और ना ही उनकी किसी फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed