फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The technical details of farming with entertainment

मनोरंजन के साथ दी खेती की तकनीकी जानकारी

Fri, 20 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The technical details of farming with entertainment
सिधारी स्थित होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला-2015 में शुक्रवार को किसानों ने मनोरंजन के साथ तकनीकी जानकारियां हासिल कीं। दूसरे दिन मेले का शुभारंभ मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम ने किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने मेले में लगे 42 स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मेले में मंडलायुक्त ने किसान सत्यराम, रामविजय, धर्मराज, अर्जुन मौर्या, भुल्लन आदि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर नैपसेक स्प्रेयर (बैट्री चलित) वितरित किया। वहीं बिलरियागंज के किसान अजीत सिंह ने हल्दी के विपणन की समस्या उठाई, तो महाराजगंज क्षेत्र के किसान रामाश्रय यादव ने नीलगायों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग मंडलायुक्त से की।
विज्ञापन


 मऊ से आए किसान जयप्रकाश सिंह ने गन्ने की पर्ची छपे मूल्य से कम भुगतान होने की शिकायत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में लोकगीत कलाकार मुन्ना लाल यादव ने अपने गीतों से किसानों का मनोरंजन किया। तो कलाकार एससी चौहान ने ‘सोनवा क चिरइयास बाटे मोरा हिंदुस्तान हो मंदिर मेें घंटा बाजे मजिस्द में अजान हो’ से किसानों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मंडल उदय कुमार, उपकृषि निदेशक आरबी सिंह, आरएन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्ती को सूखने से बचाने के बताए उपाय ः तकनीकी सत्र में किसानों को प्याज की ऊपरी पत्ती को सूखने से बचाने सहित अन्य जानकारियां दी गई। वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि प्याज में सूक्ष्म पोषक तत्वों की मांग अधिक होती है। जिसकी पूर्ति मल्टीप्लेस 10 मिली. घोल/लीटर पानी में मिलाकर 03 बिस्वा में छिड़काव करने से पौधे हरे-भरे हो जाएंगे। बताया कि अरहर के उकठा रोग से बचने के लिए नरेंद्र अरहर-2 का प्रयोग बीज के रूप में करें।

कृषि यंत्र देखने को लगी भीड़ ः विराट किसान मेले में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पशुपालन, गन्ना विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं के कुल 42 स्टाल लगे हैं। किसानों की सबसे ज्यादा भीड़ कृषि यंत्रों के स्टाल पर थी। पंजाब ट्रैक्टर के प्रोपराइटर राणा बलवीर सिंह ने किसानों को बताया कि मडलोडर ट्रैक्टर के पीछे लगने वाला यंत्र है, जो मिट्टी को काटकर सीधे ट्राली में डाल देता है।


दस मिनट में ट्राली भर जाती है। उधर, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में किसानों को सही उत्तर देने पर पुरस्कार के रूप में खाद आदि दिया गया। इसकी शुरुआत वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed