फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team searched records for nine hours and detected GST evasion of Rs 15 lakh.

Azamgarh News: नौ घंटे तक टीम ने खंगाले अभिलेख, पकड़ी 15 लाख रुपये की जीएसटी चोरी

Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The team searched records for nine hours and detected GST evasion of Rs 15 lakh.
जीएसटी टीम की छापामारी के दौरान बाहर खड़े लोग।
आजमगढ़। नगर के मुख्य चौक पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जीएसटी टीम पहुंची। टीम सीधे एक दुकान में घुसी और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। नौ घंटे तक टीम ने दुकान के अभिलेख खंगाले और 15 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी। मौके पर व्यापारी से छह लाख रुपये जमा कराए और कुछ अभिलेख अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक से पूरब कालीनगंज जाने वाले मार्ग पर पीएन इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। इस दुकान से किराना के सामानों की बिक्री की जाती है। शुक्रवार को जीएसटी टीम के अचानक दुकान पर धमकने से हर कोई हक्का-बक्का रह गया। असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान पर पहुंचकर अभिलेखों को खंगालना शुरू किया। नौ घंटे तक टीम ने दुकान के अभिलेख और सामानों की मिलान की। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात नौ बजे तक चलती रही। इस दौरान टीम ने 15 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी। दुकानदार से टीम ने मौके पर ही छह लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद दुकान के कुछ अभिलेखों को अपने साथ लेकर चली गई। वहीं नगर के मुख्य चौक पर हुई जीएसटी टीम की इस छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई इस कार्रवाई को लेकर चर्चा करता नजर आया। इस संबंध में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया ने बताया कि दुकानदार ने तीन करोड़ का माल बेचा था लेकिन उसकी जीएसटी जो लगभग 15 लाख बनते थे उसे जमा नहीं किया था। इसलिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed