फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team from Lucknow inspected the district jail for four hours

Azamgarh News: लखनऊ से आयी टीम ने चार घंटे तक किया जिला जेल का निरीक्षण

Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow inspected the district jail for four hours
शासन के निर्देश पर लखनऊ से आयी टीम ने सोमवार को लगभग चार घंटे तक जिला कारागार का निरीक्षण किया। टीम के निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक-ठाक रही। टीम ने जेल प्रशासन को सारी व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बीते तीन अप्रैल को ही प्रदेश के सभी जेलों के औचक निरीख्ज्ञण का फरमान जारी करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। इन्ही अधिकारियों में शामिल लखनऊ के विशेष अनुसंधान दल में तैनात पुलिस अधीक्षक कारागार और सुधार सेवा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे आईपीएस अधिकारी सुभाष चंद्र शाक्य ने सोमवार को आजमगढ़ जिला कारागार का निरीक्षण किया। उनके साथ उनकी पूरी टीम जिला कारगार पहुंची थी। सुबह 11 बजे से जेल के निरीक्षण का कार्य शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चला। इस दौरान टीम ने जेल के हर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईपीएस के निरीक्षण में जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई तो वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरूस्त मिली। टीम ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से जरूरी फीडबैक भी लिया। पुरूष व महिला बैरकों की सघन तलाशी भी ली गई। इतना ही नहीं टीम ने कैंटिन में बनने वाले भोजन का भी हाल देखा। निरीक्षण के दौरान जेलर विकास कटियार, आरएन गौतम समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed