{"_id":"e614b81c45330a18a352de7e3b179819","slug":"the-students-burned-effigies-of-the-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद होने से नाराज विद्यार्थियों ने गुरुवार को शिब्ली कॉलेज के गेट पर कुलपति को पुतला फूंका। नाराज छात्र छात्राओं ने कहा कि वेबसाइट न खुलने से अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं।
कई बार कॉलेज सहित विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो छात्र संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के छात्रनेता शैैलेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा का फार्म भरने की अंतिम तिथि दस दिसंबर, 2015 और अविलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की तिथि 20 दिसंबर, 2015 तक निर्धारित की गई थी। कुछ छात्र-छात्राएं अभी फार्म भर पाते, इससे पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद हो गई।
विज्ञापन
इससे करीब 400 छात्र-छात्राएं फार्म भरने से वंचित हो रह गए हैं। कॉलेज प्रशासन से वार्ता हुई लेकिन यहां से समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। इसके बाद छात्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर गए। वहां परीक्षा नियंत्रक मिले ही नहीं। इस नाते उन लोगों की समस्याओं का किसी तरह निराकरण नहीं हो सका।
कहा कि यदि जल्द कॉलेज और पूर्वांचल प्रशासन इस पर कोई निर्णय नहीं लेता है तो वे कॉलेज में आमरण अनशन तक करने को बाध्य होंगे। पुतला फूंकने के दौरान आंसू सिंह, विवेक सिंह, विवेक राय, संदीप सिंह, सौरभ सिंह, आशीष कुमार, बसंत सिंह, नासिर खान, आनंद यादव, चक्रवती यादव, दीपक सिंह, मो. आकिब आदि छात्र मौजूद रहे।