फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The strike of the Joint Employees Union continued for the arrest of the advocate

अधिवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर जारी रहा संयुक्त कर्मचारी संघ का धरना

Tue, 21 Dec 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The strike of the Joint Employees Union continued for the arrest of the advocate
सगड़ी। तहसील के लेखपाल अमित कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता प्रतीश यादव द्वारा की गई मारपीट के आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी संयुक्त संघ का धरना सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने कहा कि अगर अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम लोग आगे भी कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। अधिवक्ता प्रतीश यादव और लेखपाल अमित कुमार सिंह के बीच हुई हाथापाई को लेकर सोमवार को बारहवें लेखपाल संघ कार्य का बहिष्कार किया एवं तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और दोषी अधिवक्ता को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि दोषी अधिवक्ता को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। यदि शीघ्र आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग इसी तरह से कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। लेखपाल संघ के वरिष्ठ सदस्य निजामुद्दीन ने कहा कि अगर हम लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हमारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। लेखपाल संघ के मंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि दोषी अधिवक्ता को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ढुल मुल रवैया अपना रही है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, हरिकेश यादव, आशा, आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष सिंह, इंदू सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed