फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The son of the college manager died in a road accident

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में काॅलेज के प्रबंधक के पुत्र की मौत

Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The son of the college manager died in a road accident
20 : सड़क हादसे में मृत शुभम यादव। फाइल फोटो
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमपुर खुदासपुर गांव निवासी शिक्षाविद् एवं माताधिराजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक कैलाश यादव के इकलौते पुत्र शुभम यादव (26) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम शुभम यादव अपनी माता गीतादेवी, दो बहनों, एक भांजी, मित्र विशाल और ड्राइवर गोलू के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे। कैलाश यादव ने बताया कि रात लगभग 10 बजे सुल्तानपुर जिले के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में शुभम यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुभम यादव की मौत की खबर जैसे ही जहानागंज क्षेत्र में पहुंची, गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग कैलाश यादव के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed