{"_id":"d8d7a4964a263d4d6c63f9a3b14b33e3","slug":"the-social-sndeshdhumdham-perfect-song-celebrating-anniversary-of-inter-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत से दिया सामाजिक संदेशधूमधाम से मना आदर्श इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत से दिया सामाजिक संदेशधूमधाम से मना आदर्श इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जहां गीत-संगीत से सभी का मनोरंजन किया वहीं एकांकी नाटकों से लोगों को संदेश भी दिया।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। भोजपुरी गायक श्रीराम यादव ने ‘संत मौनी बाबा की महिमा के गुन गाईला’ सुनाया तो पूरा परिसर मौनी बाबा के जयकारे से गूंज उठा।
इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा ज्योति, रंजना ने ‘आजा मां शारदे हम उतारे आरती’ गीत गाया तो सरिता, काजल और उजाला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
रत्नेश वर्मा ने देश भक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ की प्रस्तुति से सभी में देश प्रेम का जज्बा पैदा कर दिया। छात्रा ज्योति और पूजा ने एकांकी ‘आज का बाबा रामदेव’ की प्रस्तुति कर लोगों को लोटपोट कर दिया।
इसी क्रम में रंजना, शिखा, उजाला, काजल और आरती ने नृत्य की प्रस्तुति से लोगों की तालियां बटोरीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गुरु का दर्जा सबसे ऊंचा माना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्र-छात्राओं से गुरुओं का सम्मान करने का आह्वान किया। विद्यालय के संस्थापक शिवशरन यादव व प्रधानाचार्य डा. ओम प्रकाश यादव ने आभार जताया।
इस मौके पर विरेंद्र यादव, हंसराज यादव, रमेश यादव, रामजनम, सुरेंद्र सरोज उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान राजदेव यादव ने की।