फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The scorching heat amidst the sun shade

धूप छांव के बीच सताती रही गर्मी

Sun, 19 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat amidst the sun shade
आजमगढ़। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज कुछ हल्का जरूर हुआ है लेकिन यह इतना नरम नहीं हुआ है कि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सके। बीच में मौसम का अधिकतम पारा घटकर जो 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वह अब एक बार फिरसे 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को पूरे दिन धूप और छांव का खेल जारी रहा। जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। रविवार को सूर्योदय के साथ ही पसीना बहाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि आसमान में बादल थे लेकिन गर्मी कम नहीं थी। सुबह दस बजे के करीब सूर्य की तीखी किरणें बदन को झुलसाने लगी। शनिवार की रात को आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला लेकिन तेज हवाओं के कारण बादल गायब हो गए। हालांकि दो चार बूंदे जरूर टपकी। जिसका परिणाम रहा कि रात को मौसम का मिजाज कुछ ठंडा जरूर रहा। रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज गर्म होने के कारण और छुट्टी का दिन होने के कारण बहुत से लोगों ने घरों में ही रहने में भलाई समझी। जिसके कारण दोपहर के समय सड़की सूनी रही। पूरे दिन बादलों की लुका छिपी जारी रही। इस मौसम ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। उन्हें अपनी धान की नर्सरी को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हर दूसरे तीसरे दिन उन्हें धान की नर्सरी में पानी चलाना पड़ रहा है। वहीं जिन क्षेत्रों के किसान नहरों पर सिंचाई के लिए आश्रित हैं। वहां नहरों में पानी न होने से किसान परेशान हैं। ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

आजमगढ़। जनपद के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एके राय ने बताया कि इस समय गर्मी अपने चरम पर है। जिसका परिणाम है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां ओपीडी में 70 से 80 मरीज आते थे वहीं अब इनकी संख्या 100 से ऊपर पहुंच चुकी है। इनमें डायरिया आदि के मरीज भी अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे बचने के लिए जब भी घर से बाहर निकलें भरपेट पानी पीकर निकलें। पूरे शरीर को ढ़ककर निकलें। बाहर की तली भूनी चीजों को खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed