फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The school was hit lock

स्कूल में जड़ा गया ताला

Fri, 13 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 13 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The school was hit lock
शहर के मड़या मुहल्ले में स्थित रत्ना पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव सिंह की करतूत से नाराज डीएम ने गुरुवार की शाम विद्यालय को सील करने और प्रबंधक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष द्विवेदी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश ने विद्यालय में ताला बंद कर दिया। बीएसए के मुताबिक प्रबंधक को पुलिस कोतवाली ले गई। जहां नगर शिक्षाधिकारी सुरेंद्र यादव की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


 बीएसए के अनुसार रत्ना पब्लिक स्कूल को कक्षा पांच तक की मान्यता है। लेकिन विद्यालय में कक्षा दस तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ने की आशंका और अव्यवस्थाओं को देखते हुए स्कूल पर गुरुवार की रात ताला जड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर प्रबंधक अपने विद्यालय के कुछ छात्रों को लेकर एसपी कार्यालय के सामने  गालियां दे रहा था। एसपी के आदेश पर प्रबंधक को कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन


कोतवाली ले जाने पर प्रबंधक के पक्ष में प्रबंधक संघ उतर गया।  विद्यालय की शिक्षिकाएं भी कोतवाली पहुंच गई थीं। उनके आग्रह पर प्रबंधक को पुलिस ने छोड़ दिया था। घटना की जानकारी होने पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने बीएसए और एडीएम को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। डीएम ने बताया कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय को तभी शुरू किया जाएगा, जब वहां का प्रबंध तंत्र बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रबंधक  की पत्नी और विद्यालय की अध्यापिका प्रिया सिंह ने बताया कि उनके पति राजीव सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed