फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The scene was horrifying, bodies were scattered far and wide on the road, clothes were torn

Azamgarh News: भयावह था मंजर, सड़क पर दूर-दूर बिखरे थे शव, फट गए थे कपड़े

Sun, 30 Apr 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The scene was horrifying, bodies were scattered far and wide on the road, clothes were torn
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की रात हुए भीषण हादसे के बाद दुर्घटना स्थल का मंजर काफी भयावह था। बोलेरो जीप की छत ही नहीं, उसकी बॉडी भी पूरी तरह से गायब हो चुकी थी। मृतकों के शव सड़क पर जगह-जगह इधर-उधर पड़े हुए थे। यहां तक कि मृतकों के पहने हुए कपड़े भी फट गए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों में शामिल एसओ अहरौला योगेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार की सुबह रात का हाल बयां करते हुए कहा कि मौके पर पहुंचते ही हाल देख कर जैसे रूह ही कांप गई। मृतकों के शव गाड़ी से छिटक कर दूर-दूर बिखरे पड़े थे और शवों की दशा ऐसी थी कि उनके पहने हुए कपड़े तक फट चुके थे। बोलेरो के परखच्चे ही उड़ गए थे। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो की बात की जाए तो आगे का हिस्सा छोड़ कर छत व पूरी बॉडी ही गायब हो चुकी थी। घटना के बाद आसपास के सभी थानों की पुलिस के साथ ही यूपी 112 की गाड़ियां व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इससे मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। वहीं हादसे में जिंदा बची किरन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

फोन पर जल्द घर पहुंचने की दी थी जानकारी, आई मौत की सूचना
अहरौला/बलरामपुर। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार अहरौला थाना व पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार घटना से कुछ ही देर पूर्व फोन पर जल्द घर पहुंचने की सूचना दी गई थी और रात में ही मौत की सूचना आ गई। परिजनों के अनुसार मृतक कैलाश इलेिक्ट्रशियन का काम करता था। वह अपनी पत्नी नीतू को इलाज के लिए लेकर लखनऊ गया था। इनके तीन पुत्र व एक पुत्री है। सभी नाबालिग हैं। वहीं मृतक अनिल दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मृतका गुड्डी दो लड़का व सात लड़कियों की मां थी। वहीं हादसे में मृत रानी के दो भाई व दो बहन बताए गए हैं। बोलेरो में सवार सभी आपस में रिश्तेदार थे और दवा कराने के लिए लखनऊ कैलाश की बोलेरो से एक साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
कहीं नियमों की अनदेखी तो नहीं पड़ गई भारी
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन चलने के लिए तरह-तरह के नियम व दिशा-निर्देश हैं, जिसका अनुपालन कराना टोल प्लाजा के साथ ही यूपीडा की चक्रमण करने वाली टीम की है। हादसा बांस-बल्ली लदी ट्रैक्टर-ट्राली से हुआ है। नियमत: रात में कम स्पीड वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नहीं चलने चाहिए, इन्हें रेस्ट एरिया में रोक दिया जाना चाहिए, लेकिन रात्रि पूर्वांचल पर गश्त करने वाली यूपीडा की टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली को नहीं रोका। यदि इसे नियमानुसार रात में चलने से रोक दिया गया होता तो शायद यह हादसा नहीं हुआ होता। सेहदा टोल प्लाजा के मैनेजर शिववीर सिंह ने बताया कि दिन में बांस-बल्ली ही क्या कोई भी सामान लेकर वाहन सुरक्षा तैयारियों के साथ गुजर सकते हैं। रात में कम स्पीड वाले वाहन जैसे ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक आदि का रात में चलना प्रतिबंधित है। यूपीडा की चक्रमण करने वाली टीम को ट्रैक्टर-ट्राली को रात में रोक देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed