फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The saplings planted by the DM and CDO have disappeared from the DIET premises

Azamgarh News: डायट परिसर से डीएम और सीडीओ के लगाए पौधे गायब

Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The saplings planted by the DM and CDO have disappeared from the DIET premises
06 : डायट परिसर में पांच जून को डीएम ने लगे थे पौधे। फाइल फोटो
आजमगढ़। जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में इस साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान के तहत जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं पौधे लगाए थे। देखरेख के अभाव में लगाए गए पौधे पहले सूख गए और अब पूरी तरह गायब हो चुके हैं। अधिकारियों ने उस समय पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए पौधों की रक्षा का संकल्प भी दिलाया था।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ ही महीनों बाद यह अभियान केवल कागजों में सिमट गया। वहीं पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए थे, वे भी परिसर में नदारद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधारोपण के बाद किसी ने भी उन पौधों को पानी तक नहीं दिया।
विज्ञापन

इससे न केवल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा हुआ है कि जब शीर्ष अधिकारी लगाए गए पौधों की सुरक्षा नहीं कर पाए, तो आमजन से पर्यावरण संरक्षण की उम्मीद कैसे की जा सकती है। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि पौधे सूख गए तो उसका ट्रीगार्ड दूसरे पौधे में लगा दिया गया।

06 : डायट परिसर में पांच जून को डीएम ने लगे थे पौधे। फाइल फोटो

06 : डायट परिसर में पांच जून को डीएम ने लगे थे पौधे। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed