{"_id":"70134cfccba6a99ee0634aa6043aa763","slug":"the-resolution-path-of-the-martyrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की राह पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की राह पर चलने का संकल्प
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में सोमवार को शहादत दिवस आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने शहीदों की शहादत को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं नगर के स्कूली बच्चों ने जुलूस निकाला।
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में शहादत दिवस मनाया गया। हवलदार सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने जो सपना आजादी की लड़ाई के समय देखा था, आज उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हमारी है। इस मौके पर बेलाल अहमद, सुरेंद्र सिंह, राजहंस कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, रामनरायन राय, सूर्यमुखी गोड़ आदि उपस्थित थे।
रैदोपुर स्थित राहुल मेमोरियल जूनियर एकेडमी के बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। जो स्कूल से निकलकर डीएवी, कलेक्ट्ररी पहुंची। प्रबंधक कन्हैयालाल ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शिविका यादव, श्रेया श्रीवास्तव, अंशिका पाठक, ईशा तिवारी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, कंचन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रिक्शा स्टैंड पर बामपंथी संगठनों सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, बोल्सेविक पार्टी, राष्ट्रवादी जनवादी मंच, अखिल भारतीय किसान सभा सहित अन्य जनवादी संगठनों ने शहीद दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाए।
इस दौरान वक्ताओं ने ‘शहीदों की विरासत और आज का समय’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर रामजग, रामअजोर यादव, रामसम्हार, रामकृष्ण यादव, कन्हैयालाल, रामराज, अनिल राय, सहदेव, रविंद्रनाथ राय आदि उपस्थित थे। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस हर्रा की चुंगी से होते हुए बलरामपुर चौराहे पर पहुंचा, जहां लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
रामशक्ति गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रामदरश प्रजापति आदि उपस्थित थे। राहुल नगर मड़या स्थित रत्ना पब्लिक स्कूल में भी शहीद दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रिया सिंह आदि उपस्थित रहे। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार मंदुरी बाजार स्थित पंचायत भवन में शहीद दिवस पर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बरकत अली रामनयन यादव, दिनेश यादव, लालचंद, अरुण यादव, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
अंबारी: क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर बाजार में सोमवार को शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस भारत रक्षा दल द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया। मौके पर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, डा. जियालाल, परशुराम यादव, उमेश सिंह गुडडू, मो अफजल, सिद्धेश्वर पाण्डेय, वीरेन्द्र यादव, बांकेलाल, कैलाश, मिठाईलाल, शमसुददीन अंसारी, जलालुददीन, जुबेर, शाहिद, खालिद, ताहिर, असलम, मो. शाहिद मौजूद थे। अध्यक्षता लालसा आजाद एवं संचालन मास्टर रोशन ने किया।