{"_id":"66f49072fb4ea220d507a194","slug":"the-rate-of-two-wheelers-at-the-railway-station-stand-is-10-rupees-but-they-are-charging-20-rupees-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-121071-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेलवे स्टेशन स्टैंड पर दो पहिया वाहनों का रेट 10 रुपये, ले रहे 20 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेलवे स्टेशन स्टैंड पर दो पहिया वाहनों का रेट 10 रुपये, ले रहे 20 रुपये
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ परिसर में बने वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली हो रही है। मंगलवार को दोपहर 12.35 बजे वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली की हकीकत जानने अमर उजाला की टीम भी हेलमेट पहने पहुंची। तभी स्टैंड संचालक पहुंचा और गुलाबी कलर की एक पर्ची थमा दी और 20 रुपये जमा करने की बात कही। टीम ने कुछ तीखे सवाल करते हुए उसे 20 रुपये दिए भी और पूरी घटना को कैमरे में रिकाॅर्ड कर लिया। जबकि तय रेट 10 रुपये है।
रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। स्टेशन पर आने वाले लोगों को बेहतर खानपान, शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए और कम दर पर वाहन स्टैंड उपलब्ध कराने सहित आदि सुविधाएं दी। रेलवे के इस प्रयास पर कुछ लोग पानी फेर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर बने वाहन स्टैंड पर यात्रियों व उनके परिजनों से अवैध वसूली की जा रही है। जबकि स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, जीआरपी व आरपीएफ के जिम्मेदार वहां पर तैनात है।
वाहन स्टैंड के लिए रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया कर रेट निर्धारण किया गया है। विभाग की माने तो दो पहिया वाहन खड़ा करने के लिए स्टैंड पर 10 रुपये ही लगते हैं लेकिन यहां पर स्टैंड संचालक लोगों से 20 रुपये वसूल रहा है। आए दिन इसकी शिकायत मिलती थी। इसे लेकर विवाद भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम हकीकत जानने के लिए मंगलवार को दो पहिया वाहन लेकर स्टैंड पर पहुंची तो स्टैंड संचालक ने एक गुलाबी पर्ची थमा दी। पर्ची देने के बाद 20 रुपये जमा करने के लिए कहा। टीम ने 500 रुपये का नोट दिया तो वह खुला पैसा न होने की बात कहा। बोला आने के बाद जमा कर दीजिएगा। टीम ने ऑनलाइन भी पेमेंट करने के लिए कहा लेकिन संचालक ने नहीं लिया। संचालक द्वारा दी गई पर्ची ही फर्जी लग रही थी।
उसपर रेट स्पष्ट नहीं हो रहा था कि दो पहिया वाहन का रेट कितना है। टीम वापस आई और उसे 20 रुपये देते हुए तीखे सवाल भी किए। टीम ने पूछा कि कहां लिखा है दो पहिया वाहन का 20 रुपये रेट है। संचालक ने पर्ची पर लिखे हुए शब्दों को पढ़ा बोला यहां लिखा है पूर्वोत्तर रेलवे आजमगढ़ वाहन पार्किंग 20 रुपये। जबकि पर्ची पर ऐसा कुछ नहीं था। टीम ने पूरे घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
स्टेशन पर बने वाहन स्टैंड पर दो पहिया वाहन खड़ा करने का 10 रुपये लगता है। यदि अधिक ले रहा है तो गलत है। - मिथिलेश, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आजमगढ़।