{"_id":"93b148cee772d4e18808428b02a07a7d","slug":"the-rain-dampened-turnout-and-chills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात और कंपकपी से घटा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात और कंपकपी से घटा मतदान प्रतिशत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथे चरण में सुबह से हो रही बूंदाबांदी का असर बूथों पर दिखा। बरसात और कपकपी ने वोट की प्रतिशतता घटा दी।
रूकरूक कर पड़ रही फुहारों में कई जागरूक मतदाता छाता लेकर बूथों पर पहुंचे जबकि गंवई राजनीति से दूर रहने वाले कुछ लोग घरों में ही दुबके रहे।
जिले में 22 ब्लाकों में चार चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में नौ अक्तूबर को छह ब्लाकों रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव में वोट डाले गए।
इस दौरान मतदान 59.67 प्रतिशत रहा। दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को बिलरियागंज, अजमतगढ़, महराजगंज, हरैया और कोयलसा में वोटिंग हुई। यहां 58.04 प्रतिशत मत पोल हुए।
इसी तरह तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को छह ब्लाकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज और मिर्जापुर में मतदान हुआ।
इसमें कुल 57.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि चौथे और अंतिम चरण में महज 53.65 प्रतिशत वोट पोल हुए।
गुरुवार की सुबह से ही बारिश शुरू होने के कारण बहुत से मतदाता घरों में बैठकर बूंदाबांदी रूकने का इंतजार करते रहे। जिसके कारण सुबह के समय मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।
विज्ञापन
जब दोपहर तक बारिश नहीं रूकी तो लोग छात्रा लेकर बूथों की ओर चल पड़े। वहीं बहुत से मतदाताओं ने बारिश के कारण मतदान से दूरी बनाई जिसका परिणाम रहा कि अन्य चरणों की तुलना में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।