{"_id":"068a9d3103b1309199962c5bba6d9e27","slug":"the-protest-police-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चलें कि विजयदशमी पर बिलरियागंज कस्बे में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया था। मेले में विभिन्न पूजा समितियों ने मूर्ति की स्थापना की थी। सोमवार को पूजा समितियों के सदस्य मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर पर माइक, साउंड आदि लगा रहे थे। तभी पुलिस वहां जा धमकी। सामानों को जब्त करते हुए थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग नाराज होगए। देखते ही देखते अपनी अपनी प्रतिष्ठान बंद कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख एसओ बिलरियागंज मिथिलेश मिश्रा ने शिवमंदिर में कस्बे के लोगों की बैठक बुलाई, जिसमें जब्त सामान को वापस कराते हुए डीजे बजाने की अनुमति दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पूजा समितियों के लोग मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुट गए। देर शाम डीजे के मुकाबले के साथ मूर्तियां विसर्जन के लिए कस्बे से रवाना हो गई।
विज्ञापन