फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The procession taken in memory of the looted convoy

लुटे काफिले की याद में निकाला जुलूस

Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
The procession taken in memory of the looted convoy
मुहर्रम का मातमी जुलूस।
करबला में जंग के बाद लुटे हुए काफिले की याद में अजुंमन अब्बासिया की ओर से फूलपुर तहसील क्षेत्र के सहमसा गांव में रविवार को कारवाने हक जुलूसे अमारी निकाली गई। इस दौरान मातमी दस्तो के लगाए गए या अली मौला की सदा से पूरा गांव गूंज उठा।  जुलूस का आगाज शायरे अहलेबैत जफर आजमी ने पेश ख्वानी से किया। जुलूस के दौरान गांव में स्थित अजाखानों के सामने अंजुमन कमरूनलईन मऊ, अंजुमन इमामिया कोपागंज, अंजुमन रौनके इस्लाम जलालपुर, अंजुमन हुसैनिया जफराबाद जलालपुर, अंजुमन रिजविया सुल्तानपुर ने नौहा ख्वानी किया। कई स्थानो पर तकरीरे आयोजित की गई जिसे मौलाना सैयद मुहम्मद अब्बास आजमी, मौलाना वसी अहमद मीसम, मौलाना मुशीर अब्बास खान, मौलाना  इरशाद अब्बास साहब इलाहाबाद ने खिताब किया। जुलूस जब सैयद मुंतजिर हुसैन के आवास के सामने पहुंचा तो वहां अजादारों की भीड़ उमड़ पड़ी। अजादारों ने अली असगर का झूला और अली अकबर के ताबूत पर फूलमाला चढ़ाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। संचालन सहेर अर्शी और शबीहुल हसन ने सयुंक्त रूप से किया। जुलूस का समापन देर शाम रौजा बाबुल हवायस पर किया गया। संयोजक मुंतजिर उर्फ दुले ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed