{"_id":"680e57ab28182793370f3550","slug":"the-plotter-sold-government-land-to-three-people-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्लॉटर ने तीन लोगों को बेच दी सरकारी जमीन, राजस्व टीम ने मापी कर उसे कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्लॉटर ने तीन लोगों को बेच दी सरकारी जमीन, राजस्व टीम ने मापी कर उसे कब्जा मुक्त कराया
Sun, 27 Apr 2025 10:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:13 PM IST
सार
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर राजस्व की टीम ने अभियान चलाया और उसे मुक्त करा लिया। जानकारी के अनुसार प्लॉटर ने इसे तीन लोगों को बेच दिया था। जब सरकारी महकमे को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अंबारी तहसील फूलपुर के इमामगढ़ गांव में एक प्लॉटर से सरकारी जमीन पर कब्जा कराने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को राजस्व टीम ने जमीन की मापी कर उसे कब्जा मुक्त करा दिया। माहुल बाजार से पवई जाने वाले मार्ग के हंसिए पर इमामगढ़ गांव है। इस गांव की भूमि माहुल कस्बा निवासी प्लॉटर गुलेशर अहमद की थी।
विज्ञापन
उसी के बगल में ग्राम सभा की बंजर और ऊसर खाते की जमीन है। 2019 में गुलशेर ने लगभग तीन बिस्वा जमीन की प्लॉटिंग कर तीन लोगों को बेच दी। इसमें क्षेत्र के रज्जाकपुर निवासी खलील अहमद को सरकारी भूमि के कुछ हिस्से पर कब्जा करा कर ईंट की दो फीट ऊंची चहारदीवारी का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन
पांच वर्ष बाद जब खलील अहमद को इसकी जानकारी हुई तो उसने एसडीएम फूलपुर से क्रय की गई जमीन को दिलाने के लिए शिकायती पत्र दिया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और क्षेत्रीय लेखपाल महताब आलम ने निशानदेही करने के साथ ही सरकारी जमीन की मापी की। मापी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। उसके बाद राजस्व टीम ने उक्त अवैध कब्जे को हटवा दिया।
विज्ञापन
भूखंड के खातेदार द्वारा उक्त खाते की जमीन बेची गई थी। कब्जा सरकारी जमीन में दिला दी गई थी। शिकायत के बाद पैमाइश कर खाली करा दी गई है।- कृष्ण कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक