फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The PET exam will be held today at 26 centers across the district, in two shifts

Azamgarh News: जिले के 26 केंद्रों पर दो शिफ्ट में पीईटी आज

Fri, 05 Sep 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The PET exam will be held today at 26 centers across the district, in two shifts
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 शनिवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर को जिले के 26 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हर दिन परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए आजमगढ़ रीजन से 551 बसों का लगाया गया है। ताकि परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें। चार पालियों में जनपद की 26 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 48384 परीक्षार्थी (प्रत्येक पाली में 12096 परीक्षार्थी) सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित किये गये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, आजमगढ़ में जिला परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05462-297477 है। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए दो एजेन्सी भी लगायी गयी है, एक परीक्षा में सुरक्षा के लिए व दूसरी परीक्षा के संचालन के लिए लगायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में 95 प्रतिशत अन्य जनपदों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके दृष्टिगत उनके प्राइवेट वाहनों के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर प्रापर तरीके से पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। इस परीक्षा में लगभग 1500 दिव्यांग परीक्षार्थी भी सम्मिलित होंगे, इसलिए समस्त परीक्षा केन्द्रों पर दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु रैम्प की व्यवस्था भी की गई है।

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 से ज्यादा परीक्षार्थियों की संख्या नहीं होगी। परीक्षा कक्षवार सीटिंग प्लान की प्रति परीक्षा कक्ष के द्वार पर चस्पा किया गया है। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। परीक्षा केन्द्रों पर महिला व पुरुष परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए अलग-अलग महिला व पुरूष कांस्टेबल की तैनाती की गयी है। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा समय से 02 घण्टे पहले शुरू होगा तथा परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बन्द कर दिया जाएगा एवं किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के पश्चात अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed