फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The permission for the lockdown was not given if the police went to marriage, got married, Azamgarh and Ghazipur did not know

लॉकडाउन की वजह से नहीं मिली अनुमति तो रात ढाई बजे गई बरात, हुई शादी, आजमगढ़ और गाजीपुर की पुलिस को नहीं लगी भनक

Sun, 26 Apr 2020 10:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Apr 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
The permission for the lockdown was not given if the police went to marriage, got married, Azamgarh and Ghazipur did not know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने और रात को भी सख्त पहरा लगाने के दावों की शुक्रवार की रात पोल खुल गई। शनिवार की रात एक युवक की बरात गाजीपुर जिले में गई। रात को ही शादी संपन्न होकर दुल्हन भी विदा होकर घर आ गई। रविवार को क्षेत्र में इस बात की चर्चा थी।

विज्ञापन


मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। उसकी दूसरी शादी गाजीपुर जिले के सादात थाने के एक गांव में होनी थी। 25 अप्रैल को शादी तय थी। बरात ले जाने के लिए युवक के परिवार के लोग एसडीएम लालगंज के यहां परमिशन लेने पहुंचे लेकिन एसडीएम ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


ऐसे में एक अधिकारी की सलाह पर शनिवार रात करीब ढाई बजे दूल्हा दो गाड़ी से बरात लेकर पहुंचा। रातोंरात शादी हुई और भोर में साढ़े पांच बजे दुल्हन की विदाई भी हो गई। इस मामले में सीओ लालगंज अजय यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत करता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed