फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The performance in support of arrest

गिरफ्तारी के समर्थन में किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 12:07 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The performance in support of arrest
अतरौलिया थाना के बढ़या गांव की प्रिया हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंप आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। हिंयुवा के जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि प्रिया हत्याकांड में आज तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। इस मामले को लेकर अतरौलिया थानाध्यक्ष निष्क्रिय बने हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अतरौलिया थानाध्यक्ष को निलंबित करने के साथ परिवार को मुआवजा और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी  की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में लालगंज में नववर्ष पर जश्न मना रहे हिंयुवा के कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भी गिरफ्तार नहीं किए गए। पुलिस घरवालों पर जबरदस्ती सुलह कराने का दबाव बना रही है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि दोनों मामलों में जल्द पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो 11 जनवरी को हिंदू युवा वाहिनी अनशन और आंदोलन शुरू करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में डा. सदानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जगदंबा बाबा, हरिओम सिंह, भुवनेश्वर दास, हलधर दूबे, राजेश पांडेय आदि शामिल थे। 

डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए : अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी कक्षा दो की छात्रा प्रिया सिंह के हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। गुरुवार को आरोपियों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों का डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लिया।

वहीं बालिगा के नजदीकी परिवार चार लोग डीएन का नमूना लेने से पहले ही अस्पताल से खिसक लिए। इन चारों के भागने से पुलिस के लिए मामला सुलझने के बाद और ही उलझ गया है। सीओ बूढ़नपुर ने कहा कि अब कोर्ट के आदेश पर इनके नमूने लिए जाएंगे।

बता दें कि बढ़या गांव निवासी संतोष सिंह की बेटी प्रिया सिंह 20 दिसंबर को गायब हो गई थी। घटना के पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे ढूंढने लगी। इसी बीच 31 दिसंबर को पुलिस ने गड्ढे दबाकर छिपाए गए प्रिया का शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रिया के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले।

नमूना फारेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।पुलिस खुलासे के लिए हाथ पांव मारती रही मगर उसका कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। गुरुवार को अतरौलिया थाने की पुलिस घर वालों की निशानदेही पर लालचंद निषाद , गुलाब निषाद, नाटे उर्फ गौतम  और अशोक निषाद के डीएनए टेस्ट का नमूना लिया।

इस दौरान पुलिस ने बालिक के नजदीकी रिश्तेदारों से नमूना देने को कही तो वे लोग धीरे से खिसक लिए। सीओ बूढ़नपुर राधेश्याम ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए चार संदिग्धों का डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। लेकिन बालिका के नजदीकी रिश्तेदार नमूना देने से इंकार करते हुए अस्पताल से कहीं गायब हो गए।


इससे मामला काफी पेचिंदा लग रहा है। यह लोग नमूना देने से बच रहे हैं। अब कोर्ट के आदेश पर इनका नमूना लिया जाएगा। इस संबंध में एसओ को रिपोर्ट तैयार कर अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed