{"_id":"3d99b4bb7c905f9fa5a88d7805326d42","slug":"the-organization-has-a-strong-emphasis-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती पर दिया जोर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
लोकजन शक्ति पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्र्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि उत्तर प्र्रदेश में अराजकता का राज कायम हो गया है। जनहित के सभी मुद्दों पर प्र्रदेश सरकार विफल हो रही है।
उसके द्वारा अपनी नाकामियों का ठीकरा केेंद्र सरकार पर फोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर लोजपा और अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह का महापरिनिर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धजीवियों, समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पाकिस्तान में आतंकियों द्वारा की गई छात्रों की हत्या की निंदा की गई।
इस मौके पर जयकरन राजभर, अंगद कुमार, हौशिला राजभर, बालचंद जैसवार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मोहित राम निडर ने की।