फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The mother was separated from her four years ago, she cried a lot while hugging her son

Azamgarh News: चार साल पहले बिछड़ गई थी मां, बेटे से लिपटकर खूब रोई

Wed, 20 Nov 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The mother was separated from her four years ago, she cried a lot while hugging her son
फरिहां। निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत बघौरा इनामपुर गांव में स्थित वृद्ध आश्रम में रह रही वृद्ध महिला मंगलवार को अपने परिजनों से मिली। वह चार वर्ष से अपने घर से भटक कर क्षेत्र में चली आई थी। परिजनों ने तलाश किया था लेकिन वह नहीं मिली थी।
विज्ञापन

महोबा जिले के थाना अजनर के ग्राम इंद्रहटा निवासी प्यारी बाई (75) पत्नी मल्ला वर्ष 2020 से घर से गायब हो गई थी। परिवार के लोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई। जब कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने मिलने की उम्मीद छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ प्यारी देवी महोबा से भटकते-भटकते बघौरा इनामपुर गांव में स्थित वृद्ध आश्रम में आ पहुंची। इनकी भाषा वृद्ध जन आवास में रह रहे कर्मचारी नहीं समझ पा रहे थे। यह जग्गू-जग्गू कह कर पुकार करती थी। समाचारों के माध्यम से जानकारी होने पर घर के लोग वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां प्यारी बाई से पूछने पर इन्होंने अपने गांव, थाना और जिला के बारे में बताया। जहां उसने थाने पर सम्पर्क किया। इसके बाद प्यारी बाई के घर का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को नहीं हुआ विश्वास
परिवार के लोगों को पहले तो भरोसा ही नहीं हुआ। लेकिन वृद्धा आश्रम के अधीक्षक श्याम पांडे के मोबाइल पर बेटे जगदीश और मां प्यारी बाई से बात कराया गया। फोन पर बातचीत होते ही बेटा और मां रोने लगे। जहां मंगलवार को जगदीश वृद्धा आश्रम पहुंचा। अपनी मां को सही सलामत देखकर उसकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed