फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The mercury dropped three degrees, the weather may change again

Azamgarh News: तीन डिग्री लुढका पारा, फिर बदल सकता है मौसम

Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped three degrees, the weather may change again
आजमगढ़। कई दिनों के बाद बृहस्पतिवार को तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। इसके बाद भी लोग लू और गर्मी से परेशान दिखे। धूप इतनी चटक थी कि घरों के बाहर निकलना मुश्किल था। हालांकि छह मई को बादल छाने और मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। तीन दिन पूर्व जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। इसके साथ चल रही धूल भरी गर्म हवा सभी को परेशान कर रही थी। मंगलवार से तापमान प्रतिदिन एक- एक डिग्री सेल्सियस नीचे आया। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया । तीन डिग्री तक तापमान गिरने के बाद भी दिन में धूप चटक रही। सड़कों पर लोग सर ढक कर चल रहे थे। वहीं, पछुआ हवा का रूख पहले जैसा ही था। जिसके कारण लोग परेशान दिखे। धूल भरी हवा से बचने के लिए लोग चेहरे को गमछे से ढके हुए थे। गर्मी से राहत पाने केे लिए सत्तू, लस्सी आदि शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब इससे नीचे तापमान जाने की उम्मीद नहीं आएगा। शुक्रवार से तापमान बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी बिछोम और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं चलेगी। जब यह आपस में टकराएंगी तो छह मई से आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों में आसमान में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed