फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The marriage of Shri Ram and Sita took place with great pomp at Rajghat.

Azamgarh News: राजघाट पर धूमधाम से हुआ श्रीराम-सीता का विवाह

Tue, 25 Nov 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The marriage of Shri Ram and Sita took place with great pomp at Rajghat.
13 अहरौला के गहजी महिपालपुर में मौनी बाबा की कुटी में रामविवाहोत्सव में मंडप में बैठे चारों भाई - फोटो : ईको चालक सलमान की हत्या में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार। स्रोतः पुलिस
आजमगढ़। नगर के राज घाट मंदिर पर बाल गोविंद मेला और श्रीराम जानकी विवाह उत्सव में मंगलवार को तमसा नदी में नहान के बाद धूमधाम से रामजानकी का विवाह हुआ। इस दौरान मेले में लोगों ने खिलौनों के साथ जलेबी, चाट का स्वाद लिया।
विज्ञापन

कोडर अजमतपुर स्थित राजघाट शिवमंदिर में कबीर पंचमी के दिन मंगलवार को बाल गोविंदा मेले और श्रीरामजानकी विवाह पर सुबह तमसा नदी मेंं नहान शुरू हुआ। दोपहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जानकी विवाह हुआ। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। महिलाओं ने विवाह गीत गाया और पंडितों ने मत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म पूरी की। बाल गोविंद मेले में बच्चों ने बाल गोविंदा सहित अन्य खिलौनों की खरीदारी की। गुड़ से बनी चटोहिया जलेबी का सभी ने स्वाद लिया।
विज्ञापन




राम, लक्ष्मण सहित चारों भाइयों का हुआ विवाह
अहरौला। गहजी महिपालपुर स्थित श्रीश्री 1008 दुर्वासा महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा के आश्रम में मंगलवार को राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुर से राम विवाह की सूचना अयोध्या में महाराज दशरथ को भेजी जाती है। वहां से महाराज दशरथ, भरत, शत्रुघ्न के साथ बरातियों को लेकर जनकपुर में पहुंचते हैं। बरातियों सहित महाराज दशरथ का स्वागत महिलाओं ने किया। मुहूर्त गुरु वशिष्ठ ने निकाला। जनकपुर में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विवाह संपन्न हुआ। विवाह संपन्न होते ही सीताराम के जयकारे से पूरा आश्रम गूंज उठा। अंत में आश्रम के महंत श्री श्री 108 बाल संत शुभम दास ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर हकीम बाबा, पवन चतुर्वेदी, लक्ष्मण दुबे, महेंद्र तिवारी, प्रमोद चौबे, दीपचंद यादव आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की बारात

फूलपुर। जगदीशपुर स्थित सीताराम जी महाराज की कुटी से मंगलवार को बाबा अवधेश के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ प्रभु श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। बारात का मार्ग शंकर तिराहा, शनिचर बाज़ार, पुरानी मिर्चा मंडी और शबाना आजमी रोड से होते हुए देर शाम फूलपुर नगर स्थित गढ़वा कुटी पहुंचा, जहां धनुष-यज का आयोजन किया गया। रथ पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विराजमान थे, जिनके आगे श्री हनुमान दल अखाड़ा के कलाकार करतब दिखाते हुए चल रहे थे। गढ़वा कुटी पहुंचने पर संयोजक पप्पू यादव, रामदवर, नवनीत, राम आशीष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। यहां भंडारे का आयोजन किया गया। रथ के साथ रामनयन यादव, भानुप्रताप, बृजभान यादव, शनि विश्वकर्मा, अशोक पांडेय सहित इलाहाबाद व अयोध्या नगरी से आए साधु-संत भी चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed