फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The manager of a local liquor warehouse is accused of embezzling five lakh rupees

Azamgarh News: देसी शराब गोदाम के प्रबंधक पर पांच लाख गबन का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The manager of a local liquor warehouse is accused of embezzling five lakh rupees
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट स्थित देसी शराब के गोदाम के प्रबंधक पर 5,02,948 रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस संबंध में गोदाम मालिक मोहिता जयसवाल ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर रवि कुमार सिंह पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक, लखनऊ के ए-265 विमल नगर निवासी रवि कुमार सिंह गोदाम में बतौर प्रबंधक कार्यरत था। उसे गोदाम का कैश लेनदेन, बैंक में जमा, ट्रांसफर और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई थी। सहयोगी के रूप में सतीश यादव नकद लेनदेन और रोहित यादव कंप्यूटर ऑपरेटर भी नियुक्त थे।
विज्ञापन

24 अगस्त 2025 को जब गोदाम और नकदी का निरीक्षण किया गया, तो कैश में 5,02,948 की कमी पाई गई। जांच में पाया गया कि उक्त धनराशि रवि कुमार सिंह के पास थी। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, जब उससे संपर्क किया गया तो उसने पहले कहा कि पैसा रखा है, आकर दे दूंगा, लेकिन बाद में साफ इंकार कर दिया। रवि कुमार ने फोन पर कहा कि पैसा खर्च कर दिया है, जो करना है कर लो, मैं नहीं आऊंगा। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि गोदाम मालिक की तहरीर पर रवि कुमार सिंह के खिलाफ गबन और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed