फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The lover had strangled the girl after talking to another

दूसरे से बात करने पर प्रेमी ने ही गला दबा किया था युवती की हत्या

Thu, 20 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The lover had strangled the girl after talking to another
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ियों के बीच युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी। लाश को झाड़ियों के बीच फेंक दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीया युवती 15 अक्टूबर को घर से ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए मदियापार बजार स्थित ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। परिजन अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराया। बुधवार को युवती की लाश परिजनों ने ही गांव के पास स्थित एक झाड़ी से खोज निकाला। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही इंद्रेश निषाद को नामजद किया था। लापता युवती का शव मिलने के बाद पुलिस परिजनों द्वारा नामजद किए गए युवक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने इंद्रेश को मदियापार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतका से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच वह किसी अन्य से मोबाइल पर बात करने व मिलने लगी। उसमें काफी बदलाव आ गया था और वह मुझसे कम बात करने लगी थी। 15 अक्तूबर को वह गांव के बाहर नहर के पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गन्ने के खेत के पास जहां हम पहले मिलते थे, वहां गए। वहां मृतका व एक अज्ञात युवक ने उसकी पिटाई कर दिया। शाम में जब मृतका ब्यूटीशियन कोर्स कर वापस लौट रही थी तो मैं उसे रोक कर बागीचे की तरफ ले गया। जहां गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed