फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The leader was stabbed by the knife for breaking the niece's marriage

Crime In Azamgarh: भतीजी की शादी टूटने पर मकान मालिक ने किराएदार को मारा चाकू, क्या है पूरा मामला ?

Tue, 06 Sep 2022 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 09:43 AM IST
सार

आजमगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। भतीजी की शादी टूटने पर मकान मालिक ने शादी की अगुवाई कर रहे दुकानदार पर कैंची से हमला कर लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन
The leader was stabbed by the knife for breaking the niece's marriage
knife चाकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भतीजी की शादी टूटने पर मकान मालिक ने शादी की अगुवाई कर रहे दुकानदार पर कैंची से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के दाऊदपुर गांव निवासी आरिफ (45) पुत्र गुलाब नबी बाग खालिस निवासी मो. फैज के मकान में किराए पर दुकान लेकर दर्जी का काम करता है। मकान मालिक के भतीजी की शादी के लिए आरिफ अगुवा बना है। किसी कारणों से शादी टूट गई।
विज्ञापन

सोमवार को आरिफ दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान मकान मालिक फैज वहां आ गया। शादी टूटने की बात का लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद फैज ने काउंटर पर रखे कैंची को उठा ली और आरिफ के सीने पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में आरिफ लहूलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed