फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The issue of land acquisition for industrial corridor will be raised in Parliament

Azamgarh News: संसद में उठेगा औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का मुद्दा

Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The issue of land acquisition for industrial corridor will be raised in Parliament
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण किए जाने के विरोध में सोमवार को अंडिका बाग के किसान क्षेत्र की सांसद संगीता आजाद से मिले। किसानों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर मानसून सत्र में जबरिया भूमि अधिग्रहण का मुद्दा सदन में उठाने की मांग की। किसानों की समस्या सुनने के बाद सांसद ने आश्वासन दिया कि वह किसानों के सवाल को सदन में उठाएंगी। किसान नेता विरेंद्र यादव और राजीव यादव ने कहा कि यह देश खेती-खलिहानी का है। किसानों की मांग है कि उनकी जमीनों को विकास परियोजनाओं के नाम पर न छीना जाए। किसान इस तरह की किसी भी परियोजना के लिए जमीन नहीं देगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे सुम्महाडीह, खुरचंदा, बखरिया, सुलेमापुर, अंडिका, छज्जोपट्टी के किसान औद्योगिक पार्क के नाम पर जमीन छीने जाने के विरोध में हैं। खेती उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। औद्योगिक पार्क के नाम मकान और जमीन छीनकर गांव का अस्तित्व मिटाने की कोशिश हो रही है। इस अवसर पर मनोज कृष्ण यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, राज बहादुर यादव, नंदलाल यादव, रविंद्र यादव, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed