फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The incident of theft is not stopping in Ahraula, then goods worth lakhs were blown from two houses

अहरौला में नहीं रूक रही चोरी की घटना, फिर दो घरों से उड़ाया लाखों का माल

Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The incident of theft is not stopping in Ahraula, then goods worth lakhs were blown from two houses
स्थानीय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सका है। दो-तीन दिन की शांति के बाद शनिवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक पखवारे में अहरौला थाना क्षेत्र में चोरी की दर्जन भर घटनाएं हुई है और पुलिस अब तक एक भी घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

चोरों ने शनिवार की रात पूराकोदई गांव निवासिनी मीरा देवी पत्नी राजेश कुमार के घर पर धावा बोला। मीरा का घर निर्माणाधीन है। उसी में वह परिवार के साथ रहती है। खिड़की से चोर अंदर घुसे और लगभग 90 हजार के जेवरात व कुछ नकदी व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद चोर गांव के ही राम मिलन पुत्र झिन्कू के घर पर धावा बोल कर जेवरात, चार हजार नकद, सिलिंडर, फर्राटा पंखा, सबमर्सिबल मोटर आदि उठा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। दोनों पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दिया है। बीते एक पखवारे से भी अधिक समय से अहरौला क्षेत्र में चोरों का आतंक छाया हुआ है। दर्जन भर से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी अहरौला थाना पुलिस मूकदर्शक बना हुआ है। कहने को तो टीम गठित कर जांच का दावा पुलिस कर रही है लेकिन सबकुछ हवा-हवाई ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed