फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The higher ones stole 2.25 lakh from the trunk of the bike

Azamgarh News: बाइक की डिकी से उच्चकों ने उड़ाए सवा दो लाख

Fri, 28 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The higher ones stole 2.25 lakh from the trunk of the bike
कस्बा स्थित एक मेडिकल हॉल के पास खड़ी बाइक की डिकी से उच्चकों ने सवा दो लाख रुपये उड़ा दिए। मेंहनगर थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव निवासी अशोक पांडेय बृहस्पतिवार को बहन विनीता के साथ वार्ड संख्या आठ स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर पैसा निकालने पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से सवा दो लाख रुपये निकाले और फिर पैसों को एक कपड़े में लपेट कर अपने बाइक की डिकी में रख दिया। इसके बाद बाइक सवार भाई बहन कस्बा स्थित एक मेडिकल हॉल के पास बाइक खड़ी कर दूसरी बहन के शादी का कार्ड बांटने चले गए। बाइक के पास लौटे तो डिकी खुली थी और उसमें रखे रुपये गायब थे। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि । बाइक खड़ी किए गए स्थान के आसपास लगे सीसी टीवी के फुटेज को पुलिस खंगालने में लग गई। जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे। दो दिन पूर्व शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र से भी एक पूर्व फौजी के बाइक की डिग्गी से 1.20 लाख रुपये उच्चकों ने उड़ा दिया था। जिले में उच्चकागिरी की घटनाएं बढ़ गई है और पुलिस महकमा मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed