फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The group caught copying

पकड़ी गई सामूहिक नकल

Sun, 01 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The group caught copying
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ डा. उत्तम गुलाटी ने शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक छात्र के नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने पर जेडी ने कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। अमर शहीद इंटर कालेज ईश्वरपुर में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई। इस कालेज को काली सूची में डालने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजा।
विज्ञापन


 शनिवार को दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल डा. उत्तम गुलाटी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज सरायमीर, पंचायत इंटर कालेज खानपुर, श्री कवलधारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटियारी ईश्वरपुर का निरीक्षण किया।  राजकीय बालिका इंटर कालेज सरायमीर में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। इस पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक से कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अमर शहीद इंटर कालेज ईश्वरपुर में सामूहिक नकल पकड़ी गई। जेडी ने इस परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद को पत्र लिखा। जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करते हुए राजकीय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा इंटर रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा फिर कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed