फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government's plans and policies tells SP

सरकार की योजनाएं और सपा की नीतियां बताईं

Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The government's plans and policies tells SP
समाजवादी पार्टी की सायकल यात्रा शनिवार को जगह-जगह घूमी। मंत्रियों, विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता को प्रदेश सरकार की योजनाओं सहित पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मुरादपुर गांव से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलाहुद्दीन, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य के साथ देवनपुर, नेवादा बैजुवा,  कुम्हवट, चौरासी गांव में सायकल चलाई। इस दौरान डा. हरिराम यादव, ओमकार मिश्र, रामपलट यादव, संजय मिश्र, शमीम अहमद, राजेश सोनी, हरगोविंद तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, सीताराम कांदू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र सदर से परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिवमूरत यादव, ब्लाक प्रमुख विजय यादव, प्रमोद यादव, लालमणि राजभर, अरविंद यादव आदि ने सायकल चलाई। विधानसभा मुबारकपुर से ग्राम विकास विभाग के सलाहकार रामदर्शन यादव ने कादीपुर से सायकल चलाई। यात्रा सरैया, ऊचईया, जिगरसंडी, डीहा, दौलाताबाद तक गई। सठियांव ब्लाक से पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकली सायकल यात्रा में शोभनाथ यादव, शिशुपाल सिंह, आमिर, यशवंत सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार, शाहपुर बाजार से अतरौलिया विधानसभा के विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में सायकल यात्रा निकाली गई। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभय नरायन पटेल के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में रामदरश यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, रामबुझारत आदि शामिल हुए।


अंबारी संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज विधायक आदिल शेख के  नेतृत्व में भोरमऊ से साइकल यात्रा निकली, जो भाटिनपारा, सदरुद्दीनपुर, रसूलाबाद, असई होते हुए सिकरौर बाजार पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान लालचंद यादव, राम आसरे चौहान, मुनीम शेख, विभूति सरोज, हरिकेश यादव आदि उपस्थित रहे। निजामाबाद विधानसभा में विधायक आलमबदी, फूलपुर से विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, लालगंज विधानसभा से विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में सायकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed