फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government is making teachers fulfillment of promises

सरकार शिक्षकों से कर रही है वादाखिलाफी

Wed, 13 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 13 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The government is making teachers fulfillment of promises
सरकार की वादा खिलाफी से नाराज शिक्षकों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के बैनर तले  चेतावनी दिवस के रूप में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने शासनादेश जारी न होने की दशा में संघर्ष का ऐलान किया। धरने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, विनियमितिकरण, सीटी ग्रेड की सेवाओं को एलटी ग्रेड में जोड़ने, वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन आदि 20 सूत्री मांगों पर शासनादेश जारी करने का आश्वासन सरकार ने दिया था। लेकिन सरकार ने ऐसा न कर शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन


मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुटता से ही संघर्ष का परिणाम निकलेगा। इस मौके पर मुन्नू यादव, ध्रुवमित्र शास्त्री, प्रभाकर राय, दुखंती यादव, सर्वेश्वर पांडेय, सुरेंद्र प्रताप राय, कल्पनाथ सिंह, दिवाकर पांडेय, अनिल चतुर्वेदी, रमेश सिंह,आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह और संचालन प्रभाकर राय ने की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed