{"_id":"6a4aaf8aaaed908833011e17","slug":"the-government-asked-for-a-breakdown-of-private-school-tuition-fees-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-153068-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरकार ने मांगा निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरकार ने मांगा निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस का हिसाब
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों की ट्यूशन फीस का पूरा ब्योरा तलब किया है।
शासन ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों से ली जा रही मासिक ट्यूशन फीस की जानकारी निर्धारित प्रारूप में आठ जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजा गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले के निजी माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा 9-10 और 11-12 की मासिक ट्यूशन फीस का विवरण एकत्र किया जाएगा।
जेडी ने बताया कि शासन की ओर से भेजे गए प्रारूप में जनपद का नाम, विद्यालय का नाम, संबद्ध बोर्ड तथा दोनों वर्गों की अलग-अलग ट्यूशन फीस का उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रत्येक बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों द्वारा ली जा रही फीस का औसत भी तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। .
जेडी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यालयों से जानकारी संकलित कर आठ जुलाई तक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
यह प्रक्रिया प्रदेश में निजी विद्यालयों की फीस संरचना का समग्र आकलन करने के उद्देश्य से की जा रही है।