फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl climbed on the water tank to put pressure on the family in azamgarh

Azamgarh News: शादी के लिए परिवार पर दबाव बनाने को पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat, 11 Jun 2022 11:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2022 11:36 PM IST
सार

आजमगढ़ के रानीपुर रजमो गांव की एक बस्ती की रहने वाली एक युवती शनिवार को पानी की टंकी चढ़ गई। परिवार पर मनमुताबिक शादी न कराने का आरोप लगाते हुए जान देने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन
The girl climbed on the water tank to put pressure on the family in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के रानीपुर रजमो गांव की एक बस्ती की रहने वाली एक युवती शनिवार को पानी की टंकी चढ़ गई। परिवार पर मनमुताबिक शादी न कराने का आरोप लगाते हुए जान देने की धमकी देने लगी। जबकि उसकी मां बार-बार बेटी की सारी मांगे मानने का आश्वासन दे रही थी। बड़ी मुश्किल से किसी तरह युवती को समझाकर नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


रानीपुर रजमो गांव की एक बस्ती की युवती शादी के लिए परिवार पर दबाव बनाने के लिए शनिवार की दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह मन मुताबिक शादी न कराने पर जान देने की धमकी देने लगी। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वहीं युवती की मां भी उसकी मांगों को मानने का आश्वासन दे रही थी। काफी मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हो गई। लेकिन नीचे उतरते समय वह बेहोश हो गई। किसी तरह से लोगों ने उसे नीचे उतारा। नीचे लाने के बाद उसके ऊपर पानी के जरिए उसे होश में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांवों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिसे संभालने में पुलिस को पसीने छूट गए। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंभीरपुर रामप्रसाद बिंद भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed