{"_id":"68bb2acc3250bda6f5033b69","slug":"the-ghaghra-river-is-overflowing-access-roads-to-several-villages-are-submerged-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-137003-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Flood Alert: आजमगढ़ में उफान पर घाघरा, गांवों के संपर्क मार्ग डूबे, खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर; परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Flood Alert: आजमगढ़ में उफान पर घाघरा, गांवों के संपर्क मार्ग डूबे, खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर; परेशानी
Fri, 05 Sep 2025 11:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:54 PM IST
सार
यूपी के आजमगढ़ जिले में घाघरा नदी खतरे के निशान के ऊपर है। इस कारण कई गांवों में पानी घुस गया है। संपर्क मार्ग टूट गए हैं। स्कूल जाने वाली छात्राओं को दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन
20- सोनौरा के पास पानी के बीच से होकर गुजरती छात्राएं और ग्रामीण
विस्तार
Azamgarh News: घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नदी के उफान के कारण कई गांवों के संपर्क मार्ग डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों, खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से सोनौरा ढाले से जमुवारी अजगरा संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। इससे सोनौरा, बांका, बुढ़नपट्टी, मानिकपुर और अभनपट्टी शाहडीह जैसे गांवों का संपर्क मार्ग मुख्य मार्गों से कट गया है। स्कूली बच्चे पानी भरे रास्तों से पैदल गुजरने को मजबूर हैं। प्रभावित गांवों के लोगों को अब चार-पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय कर बंधे तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बदरहुंआ नाले पर गुरुवार को शाम चार बजे घाघरा का जलस्तर 71.72 मीटर था, जो शुक्रवार को 17 सेमी बढ़कर 71.89 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान (71.68 मीटर) से 21 सेमी ऊपर है। डिघिया नाले पर जलस्तर 71.04 मीटर से 16 सेमी बढ़कर 71.20 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान (70.40 मीटर) से 80 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन
तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश ने बताया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अवर अभियंता बाढ़ खंड जयद्रथ वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कटान रोकथाम का काम शुरू किया गया है।