फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The garage owner went to Gorakhpur to deliver a damaged car, while returning the car hit a divider, resulting in death

Azamgarh News: खराब कार पहुंचाने गोरखपुर गए थे गैराज संचालक, लौटते समय डिवाइडर से टकराई कार, मौत

Wed, 01 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The garage owner went to Gorakhpur to deliver a damaged car, while returning the car hit a divider, resulting in death
सगड़ी। जीयनपुर में बीते 35 सालों से गैराज चला रहे फैयाज हासमी (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खराब कार को पहुंचाने के लिए गोरखपुर गए थे। लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, इससे वे घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गोला रोड निवासी फैयाज हासमी जीयनपुर में मकान बनवाकर रहते थे। उनके बेटे अयान ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक चार पहिया वाहन खराब हो गया था। बहुत प्रयास के बाद भी वाहन ठीक नहीं हो सका। अंधेरा होने पर फैयाज अपनी कार से खराब वाहन में सवार लोगों को गोला छोड़ने चले गए। वापसी में गोला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे घायल हो गए। उन्होंने फोन करके बेटे को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 10.30 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जीयनपुर कोतवाल विनय सिंह ने बताया कि घटना गोरखपुर की है। मृतक आजमगढ़ के रहने वाले थे। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed