फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The four-lane work stopped for compensation

मुआवजे के लिए रोका फोरलेन का काम

Fri, 28 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The four-lane work stopped for compensation
मंदुरी में फोरलेन का काम रोककर नारेबाजी करते ग्रामीण।
नेशनल हाईवे पर मंदुरी में कराए जा रहे फोरलेन निर्माण कार्य को गुरुवार की सुबह किसानों ने रोक दिया। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुआवजे का भुगतान किए बगैर ही फोरलेन का निर्माण हो रहा है। जब तक मुआवजे का भुगतान नहीं होगा हम निर्माण नहीं होने देंगे। इसकी जानकारी होते ही नायब तहसील अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार दिनों में मुआवजे का भुगतान कराने का आश्वासन देकर किसानों का प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन


   नेशनल हाइवे पर चल रहे फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का अभी मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया है। जबकि फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। जिले के किसान मुआवजा न मिलने की शिकायत शुरू से ही करते रहे। इसी क्रम में गुरुवार को कन्धरापुर, कुआं देवचंदपट्टी, मंदुरी, हिच्छनपट्टी सहित कई गांवों के किसानों ने हाइवे पर फोरलेन निर्माण को रोककर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि सारे दस्तावेज जमा किए हुए उन्हें दो साल हो गए, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। कर्मचारियों की ओर से फाइलों को दोबारा जमा कराने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।  किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वे काम नहीं होने देंगे। किसानों की प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सगड़ी अखिलेश कुमार मौके परपहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



  उन्होंने किसानों से कहा कि जिन किसानों का सहमति पत्र मिल चुका है उन्हें चार  दिनो के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही जिन किसानों का सहमति पत्र  नहीं मिला है ऐसे किसानों के लिए क्षेत्र के मालवीय इंटर कालेज कंधरापुर में कैंप  लगाकर निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश रंजन राय, श्यामू यादव, सर्वेश यादव, रामसकल यादव, गुड्डू यादव, संदीप कुमार, जर्नादन यादव, पल्टू, रामलगन गुप्ता, केदार नाथ, पतिराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed