फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family members were taken hostage and looted the jewelery worth lakhs

परिजनों को बंधक बना कर लूट ले गए लाखों के जेवरात

Sun, 18 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The family members were taken hostage and looted the jewelery worth lakhs
बरदह थाना क्षेत्र के तम्मरपुर गांव में शनिवार की रात एक गिरोह ने एक घर पर धावा बोला। गिरोह के सदस्यों ने परिजनों को बंधक बना कर लूटपाट की। विरोध करने पर एक महिला को तमंचे की मुठिया से प्रहार कर घायल भी कर दिया। गांव वालों का कहा है कि कच्छा-बनियान गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ऐसे किसी गिरोह का हाथ होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

तम्मरपुर गांव निवासी लालचंद गुप्ता शनिवार की रात अपने घर में सो रहे थे। देर रात साढ़े ग्यारह बजे पांच की संख्या में कच्छा-बनियान पहने बदमाश लालचंद के घर में मुख्य दरवाजे में बंद ताला तोड़ कर घुसे। इसके बाद बदमाश आलमारी, बक्सा आदि में बंद ताला को तोड़ कर कीमती सामान आदि समेटने लगे। इसीदौरान लालचंद की पत्नी प्रभावती की नींद टूट गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद पूरा घर खंगाल डाला और लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी आदि समेट कर धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने रात में ही घटना की सूचना ठेकमा चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed