फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The existence of historical heritage in danger due to neglect of archeology department

पुरातत्व विभाग की अनदेखी से खतरे में ऐतिहासिक धरोहर का अस्तित्व

Fri, 09 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The existence of historical heritage in danger due to neglect of archeology department
मेंहनगर। कस्बे के वार्ड नंबर एक स्थित इब्राहिम दौलत खां का मकबरा का अस्तित्व आज खतरे में है। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित इस धरोहर की देखभाल का आलम यह है कि यहां जुआरियों का जमावड़ा होता है और कोई रोकने वाला नहीं है। अनदेखी के चलते यह जीर्ण-शीर्ण होता जा रहा है।
विज्ञापन

मुगल शासक जहांगीर ने जांबाज सिपहसालार अभिमन्यु सिंह के साहस और सूझबूझ से प्रसन्न होकर बिहार प्रांत के बक्सर से लेकर जौनपुर तक का विस्तृत क्षेत्र दे दिया था। अभिमन्यु सिंह ने राज्य के संचालन के लिए मेंहनगर को अपनी राजधानी बनाया। उन्होंने यहां किले का निर्माण कराया। अभिमन्यु सिंह ने अपने 44 वर्षो के शासन के बाद राज्य के संचालन की जिम्मेदारी अपने भाई चंद्रसेन सिंह के पुत्र हरिवंश को सौंपकर स्वयं इस्लाम धर्म कबूल करके अपना नाम इब्राहिम दौलत खां रख लिया। मृत्यु के बाद इब्राहिम दौलत खां और उनके प्रिय घोड़े व वफादार कुत्ते को मेंहनगर कस्बे के उत्तरी भाग में दफन किया गया और यहां मकबरे का निर्माण कराया गया। आज भी दूरदराज से सैलानी यहां आते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे संरक्षित कर रखा है। इसके बावजूद मकबरे पर जुआरियों और अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा होता है। नगर पंचायत यहां सफाई नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन

निगरानी के बाद भी यहां कुछ लोग मनमानी करने के लिए आते रहते हैं। जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाता है। लेकिन अब तक इस पर लगाम नहीं लग सकी है। पिछली बार वर्ष 2012 में इस मकबरे की मरम्मत कराई थी। इसके बाद से इस पर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू, चौकीदार।
000000000
इसकी मरम्मत के लिए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा सरकार को इस्टीमेट दिया है। बजट मिलते होते ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।-जे राजू, जूनियर कंजर्वेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed