{"_id":"68fe6358b33d9117f40a5d2f","slug":"the-employee-was-found-missing-after-signing-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-139733-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हस्ताक्षर बनाकर गायब मिला कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हस्ताक्षर बनाकर गायब मिला कर्मी
विज्ञापन
12 स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डा. एनआर वर्मा। संवाद
बलरामपुर। सीएमओ डाॅ. एनआर वर्मा ने शनिवार को चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बढ़या, मदिदीयापार, सेनपुर एवं छिड़ी ब्राह्मण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक पीएचसी पर पर एक कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर गायब मिला। जबकि एक अन्य पीएचसी पर चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले और उपस्थिति रजिस्टर ताले में बंद मिला।
सीएमओ ने सबसे पहले पीएचसी बढ़या का निरीक्षण किया। यहां भवन का कार्य लगभग पूर्ण पाया गया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की और कार्य शीघ्र पूरा कर हैंडओवर की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएचसी सेनपुर में निरीक्षण के दौरान कुष्ठ विभाग के कर्मी एनएमएस विभवकांत मिश्रा अनुपस्थित पाए गए, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर दर्ज थे। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
मदियापार स्वास्थ्य केंद्र में सफाई की स्थिति खराब मिली। दवा कक्ष की छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आई। इस पर सीएमओ ने तत्काल सफाई कराने, दवाओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और मरम्मत संबंधी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छिड़ी ब्राह्मण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर सभी चारों कर्मी डॉ. अमित कुमार चिकित्सक, राजकुमार गुप्ता फार्मासिस्ट, रामरूप एनएमए, कुष्ठ विभाग और रामप्रकाश यादव वार्ड बॉय अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों ने उपस्थिति रजिस्टर और रिकॉर्ड को ताले में बंद कर रखा था। सीएमओ ने इनका एक दिन का वेतन रोकने और मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय उपमुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद डॉ. वर्मा ने जनपद के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का महीने में कम से कम एक से दो बार निरीक्षण अवश्य करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और दवाओं का उचित रख-रखाव प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।